Home/GENERAL HINDI
Show Product:
Total 6 books
Hindi Bhasha
By: RPH Editorial Board
  • NAN Ratings
  • 0 Review(s)
  • Availability: In Stock

The comprehensive book is useful for CTET, STET, B.Ed., JBT, DSSSB, SSC, Railways, IBPS (CWE) & Other Competitive Examinations.

Hindi Sahitya & Vyakran
By: Pratap Shankar Tripathi
  • NAN Ratings
  • 0 Review(s)
  • Availability: In Stock

प्रस्तुत पुस्तक ‘हिन्दी साहित्य एवं व्याकरण’ की रचना विभिन्न शैक्षिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है जो कि विभिन्न शिक्षा संस्थानों एवं चयन बोर्डों द्वारा आयोजित की जाती हैं तथा जिनमें यह विषय परीक्षा का एक महत्त्वपूर्ण अंग होता है।
पुस्तक का मुख्य उद्देश्य इस व्यापक विषय को एक सरल, संक्षिप्त एवं बहुपयोगी रूप में प्रस्तुत करना है। पुस्तक पूरी तरह से पाठक-मित्रवत् रूप में प्रस्तुत की गई है जिससे कि पाठकों को इस विषय के सभी पहलुओं से भली प्रकार अवगत करवाया जा सके और उनकी जानकारी को व्यापक बनाया जा सके। इस पुस्तक के समुचित अध्ययन एवं अभ्यास द्वारा पाठक स्वतः ही, कम समय में, आत्म-विश्वास सहित अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकंेगे।
पुस्तक में संयोजित उत्कृष्ट पठन-सामग्री तथा प्रत्येक अध्याय के अंत में अनेकों वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न उपलब्ध करवाए गए हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में अधिकतर विभिन्न पूर्व-परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है जिससे पाठकों को अपनी परीक्षा-पूर्व की तैयारी के परीक्षण एवं परीक्षा के पूर्व-अभ्यास का भी पर्याप्त अवसर प्राप्त होगा। 
पुस्तक में सभी अध्याय उचित विस्तार एवं सुरुचिपूर्ण रूप में सम्मिलित किए गए हैं। इनके समुचित अध्ययन द्वारा पाठक निश्चित ही अपनी आगामी परीक्षा में सफलता प्राप्त करके अपनी लक्ष्य-प्राप्ति एवं उज्जवल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित कर सकेंगे।

Popular Hindi Vyakaran
By: Dr. Brij Kishore Prasad Singh
  • NAN Ratings
  • 0 Review(s)
  • Availability: In Stock

इस अनुपम पुस्तक की रचना विभिन्न वर्ग के पाठकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है। पुस्तक विभिन्न शैक्षिक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति-उपयोगी है।
पुस्तक का मुख्य उद्देश्य पाठकों में रचनात्मक प्रवृत्ति का विकास करना एवं उन्हें प्रभावी एवं सुस्पष्ट लिखने के लिए प्रेरित करना है। इसमें तार्किक रूप से अनुक्रम में लिखने की कला पर विशेष बल दिया गया है। पुस्तक की मदद से पाठक प्रभावशाली एवं आकर्षक रूप से लिखने की कला सीख सकेंगे।
पुस्तक एक सरल एवं पाठक-मित्रवत् रूप में प्रस्तुत की गई है जिससे कि सभी प्रकार के पाठक उत्तम लिखने की कला आसानी से समझ एवं सीख सकें। पुस्तक अवश्य ही जिज्ञासु विद्यार्थियों एवं प्रबुद्ध पाठकों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए अति-उपयोगी सिद्ध होगी।

Samanya Hindi
By: RPH Editorial Board
  • NAN Ratings
  • 0 Review(s)
  • Availability: In Stock

इस अनुपम पुस्तक ‘सामान्य हिन्दी’ की रचना विभिन्न उच्च-स्तरीय प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है, जोकि SSC, DSSSB, Railways, JBT, B.Ed, CTET, STETs, IBPS (CWE) अथवा अन्य किसी महत्त्वपूर्ण परीक्षा में भाग लेकर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। इन परीक्षाओं की आधुनिक पद्धति पर आधारित यह पुस्तक सभी पाठकों के लिए अति-उपयोगी है।
हिन्दी भाषा, अपने आप में, एक व्यापक विषय है, किंतु पुस्तक में पाठकों की सुविधा के लिए हिन्दी भाषा के विभिन्न महत्त्वपूर्ण अध्यायों को पूर्ण संतुलित, सुव्यवस्थित एवं पाठक-मित्रावत् रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक हिन्दी भाषा के अध्ययन व गहन अभ्यास हेतु एवं परीक्षा-पूर्व तैयारी के क्षणों में अति उपयोगी सिद्ध होगी। 
पुस्तक में क्रमवार अध्यायों में संयोजित उत्कृष्ट पठन-सामग्री तथा प्रायः प्रत्येक अध्याय के अंत में विषय पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पर्याप्त मात्रा में हल सहित दिए गए हैं। इनके क्रमिक अध्ययन तथा गहन अभ्यास के द्वारा पाठकों का ज्ञान तथा परीक्षा-कौशल अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच सकेगा और सभी प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं में उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

Samanya Hindi Parichaya
By: Dr. S Pandey
  • NAN Ratings
  • 0 Review(s)
  • Availability: In Stock

This book has been designed to cater to the long-felt needs of the students studying at schools, colleges and universities, and the candidates for competitive examinations conducted by UPSC, SSC and many other Boards and Agencies for recruitment to various services throughout the country.

Vastunishth Hindi: Sahitya & Vyakaran (Objective...
By: RPH Editorial Board
  • NAN Ratings
  • 0 Review(s)
  • Availability: In Stock

प्रस्तुत पुस्तक ‘वस्तुनिष्ठ हिन्दी साहित्य तथा व्याकरण’ की रचना विभिन्न वर्ग के पाठकों, विद्यार्थियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है। पुस्तक उन सभी शैक्षिक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समान रूप में उपयोगी है जहाँ सामान्य हिन्दी का वस्तुनिष्ठ प्रश्न-पत्र अनिवार्य रूप से परीक्षा का अंग होता है। पुस्तक की भाषा सरल एवं सुस्पष्ट है ताकि परीक्षार्थी को हिन्दी साहित्य एवं व्याकरण की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

पुस्तक की प्रमुख विशेषताएंः

•  पुस्तक में हिन्दी साहित्य के आदिकाल से लेकर वर्तमान युग तक के इतिहास तथा हिन्दी भाषा और उसके विकास पर सरल एवं सुबोध जानकारी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत की गई है।

•  इसी प्रकार व्याकरण खंड में शुद्धिकरण, शब्द रचना एवं रचना खंड में व्याकरण से संबंधित अन्य विधाओं के प्रश्नोत्तरों का उचित समावेश है।

•  पाठकों की जानकारी एवं परीक्षा की तैयारी के परीक्षण हेतु प्रत्येक खंड में वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरों का संकलन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा रहे प्रश्नों को ध्यान में रखकर किया गया है।

आशा है, यह पुस्तक अवश्य ही जिज्ञासु विद्यार्थियों, सामान्य पाठकों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए ‘गागर में सागर’ समान सिद्ध होगी।