Madhya Pradesh General Knowledge

    Availability:      In Stock

ISBN: 978-93-5477-927-5
AUTHOR NAME: RPH Editorial Board
EDITION: 2027
BOOK CODE: R-2835
MEDIUM: Hindi
FORMAT: Paper Back
PAGES: 300
SIZE: 7.25 × 9.5 inch
PUBLISHING DATE: May 2026

Rs. 295/-

Qty:

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान’ पुस्तक की रचना विशेष रूप से उन पाठकों के लिए की गई है, जो भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश के विषय में गहन, व्यवस्थित और समग्र जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हो या पर्यटन और व्यवसाय हेतु जानकारी की आवश्यकताµयह पुस्तक एक विश्वसनीय मार्गदर्शक है।
पुस्तक का मुख्य उद्देश्य राज्य से संबंधित विस्तृत जानकारी को सरल, सुव्यवस्थित और उपयोगी रूप में प्रस्तुत करना है। इसकी भाषा सहज एवं पाठक-मैत्रीपूर्ण है, जिससे पाठक सामान्य ज्ञान के विविध पहलुओं को आसानी से समझ सकें और अपनी जानकारी को सशक्त बना सकें।
पुस्तक में इस प्रगतिशील राज्य के इतिहास, भूगोल, शासन-प्रशासन, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, कृषि, शिक्षा, वन, पर्यटन, जनसंख्या तथा उद्योग जैसे विषयों को समाहित किया गया है। इन विषयों से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ समसामयिक घटनाएँ, चर्चित व्यक्ति परिचय एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर भी शामिल किए गए हैं, ताकि पाठक प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
प्रत्येक पृष्ठ पर मध्य प्रदेश से संबंधित बहुमूल्य तथ्य इस प्रकार संकलित किए गए हैं कि यह पुस्तक वास्तव में ‘गागर में सागर’ के समान बन जाती है। यह न केवल सामान्य ज्ञान का एक प्रामाणिक स्रोत है, बल्कि सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शिका भी है।

  • मध्य प्रदेश: एक दृष्टि में; भौगोलिक संरचना; इतिहास; नदियाँ एवं सिंचाई परियोजनाए; जलवायु एवं मिट्टियाँ;  कृषि एवं पशुपालन; प्रदेश की वन सम्पदा; खनिज एवं उद्योग; जनसंख्या एवं नगरीकरण; स्वास्थ्य; राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था; शिक्षा; अनुसूचित जातियाँ एवं जनजातियाँ; यातायात के साधन एवं संचार; भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति; पर्यटन एवं धार्मिक स्थल; खेल-कूद गतिविधि; प्रमुख मेले एवं त्योहार; विद्युत; श्रम, रोजगार एवं कल्याणकारी योजनाएँ; राज्य के युग पुरुष; विविध।

You Recently Viewed Products